गाय के दूध से होते हैं कई रोग दूर, जानें इसके 10 कमाल के लाभ

 गाय के दूध से होते हैं कई रोग दूर, जानें इसके 10 कमाल के लाभ

सेहतराग टीम

दूध हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता हैं जिसकी वजह से हमेशा दूध पीने के लिए कहा जाता है वो फिर चाहे बच्चें हो या बूढें। दूध सभी वर्ग के लोगों के लिए लाभदायक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर गाय के दूध और पाकेट या अन्य किसी जानवर के दूध में क्या अंतर होता है। दरअसल सभी दूध अलग-अलग तरीके से हमें फायदा पहुचाते हैं लेकिन गाय का दूध हमारे लिये काफी फायदेमंद होता हैँ। अगर गाय का दूध रोजाना लिया जाए तो काफी अनोखे और बेशकीमती फायदा हमारे शरीर को पहुंचेगा। तो आइए जानते हैं गाय के दूध के 10 फायदें-

पढ़ें- शहद और आंवले के मिश्रण से निखरेगी त्वचा, दूर होंगे दाग-धब्बे, जानें अन्य फायदे

  • दवाओं और हानिकारक केमिकल्स के कारण शरीर में बनने वाले जहर एवं उसके असर को कम करने में गाय का दूध प्रभावकारी है।
  • किसी बच्चे या व्यक्ति के बौद्ध‍िक विकास के लिए गाय का दूध बेहद लाभदायक है
  • पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी होने पर गाय कर दूध पीना बेहद कारगर उपाय है। गाय का दूध वीर्य का गाढ़ा का शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि करता है और बल प्रदान करता है।
  • मेलबर्न में हुए एक शोध के अनुसार गाय के दूध को आसानी से ऐसे क्रीम में बदला जा सकता है, जो एड्स से मनुष्य की रक्षा करने में सहायक है। मेलबर्न में गर्भवती गायों पर किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई।
  • प्रतिदिन गाय के दूध का सेवन करना, टीबी के मरीजों के लिए लाभकारी है। वहीं बुजुर्गों के लिए भी नियमित रात को गाय के दूध का सेवन बल प्रदान करता है।
  • चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए गाय के दूध का प्रयोग किया जा सकता है। गाय के कच्चे दूध को चेहरे पर मसाज करने से त्वचा गोरी, चमकदार और बेदाग होती है।
  • पित्त संबंधी सभी समस्याओं के निवारण के लिए गाय का दूध बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को तेज और ओज प्रदान करता है और गैस की समस्याओं से भी निजात दिलाता है।
  • गाय का दूध पाचन के लिए बेहतरीन होता है और इसे पचाने में तंत्र को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। यह पाचन तंत्र की समस्याओं में काफी लाभदायक है।
  • बच्चों में रिकेट्स या सूखा रोग हो जाने पर गाय के दूध का इस्तेमाल बादाम के साथ करने पर यह दवा की तरह कार्य करता है। रक्त कोश‍िकाओं में वृद्ध‍ि करने में यह सहायक है।
  • गाय के दूध में पाया जाने वाला पीला पदार्थ कैरोटीन होता है, जो आंखों की रौशनी बढ़ाता है और आंखों की खूबसूरती भी बढ़ाता है।
  • कैंसर, टीवी, हैजा और भी कई गंभी रोगों से निपटने में गाय का दूध अमृत की तरह कार्य करता है। यह अकेला ही बच्चों को संपूर्ण पोषण देने में सक्षम पदार्थ है।

इसे भी पढ़ें-

ये वो घरेलु नुस्खे हैं जिनसे आप गैस की समस्या से तुरंत राहत पा सकते हैं

डिप्रेशन से बाहर निकलने में मदद करेगा यह घरेलू उपाय

दलिया खाने से मिलते हैं अनगिनत लाभ, कई रोगों के लिए है रामबाण

काली मिर्च से करें ब्लड प्रेशर कंट्रोल, ऐसे करें उपयोग

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।